प्रियंका और उनकी बेटी मालती को साथ देख खुद को रोक नहीं पाई करीना, खुलेआम कहा – पीसी और उसकी बेटी को

प्रियंका और उनकी बेटी मालती को साथ देख खुद को रोक नहीं पाई करीना, खुलेआम कहा – पीसी और उसकी बेटी को

फिल्म` इंडस्ट्री की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में तो प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने हुनर से हर किसी को इंप्रेस किया है। प्रियंका ने अमेरिकी स्टार निक जोनस संग शादी की है। निक जोनस से उनकी शादी काफी चर्चा में आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में और निजि जिंदगी में सबकुछ हासिल किया है।

एक सफल एक्ट्रेस, बिज़नेसवूमेन और वाइफ होने के साथ पीसी अब मां भी बन चुकीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी मालती मेरी की कोई न कोई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि किसी भी तस्वीर में वह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नन्ही सी राजकुमारी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही प्यारी से तस्वीरों को फैंस के साथ सेलेब्स का भी खूब प्यार मिल रहा है। प्रियंका और मालती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी उनकी तस्वीरों पर शानदार कमेंट किया।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं हैं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर पूल की तरफ देखती नजर आ रहीं हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में मालती के छोटे छोटे पांव प्रियंका के चेहरे पर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस बेहद क्यूट बता रहे हैं। प्रियंका की बेटी के हाथ में काला धागा बंधा दिखा। साथ ही पैरों में नजर आ रहे काले मोती के पायल ने प्रियंका के फैंस का ध्यान खींच लिया। गोल्ड और काले मोतियों से बने इस पायल में हार्ट शेप का डिजाइन बना है। ये हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है।

इसे देखकर फैन्स प्रियंका के काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि विदेश में रहकर भी प्रियंका भारतीय चीजों को नहीं भूलीं हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- प्यार जैसा कोई और नहीं। उनकी तस्वीर पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- सच। वहीं प्रियंका की चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लिखा- मुझे उसकी याद आती है। हालांकि बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान का कमेंट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- पीसी और उसके बच्चे को खूब बड़ा हग। इसके अलावा बॉलीवुड के और भी खूबसूरत हसीनाओं ने प्रियंका की इस प्यारी तस्वीरों पर कमेंट्स किए हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। इन दिनों दोनों ही कलाकार पैरेंटहुड इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपडा ने प्रोफेशनल लाइफ में जितना नाम कमाया उतना ही पर्सनल लाइफ में भी कामयाबी हासिल की है। एकट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले काफी समय से उनके बॉलीवुड में कमबैक के बात भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका फरहान अख्तर की अगली फ़िल्म जी ले ज़रा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड के भी कई शानदार प्रोजेक्ट मौजूद है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *