12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को डेट कर रही मलाइका के शरीर पर दिखे चोंट के निशान

12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को डेट कर रही मलाइका के शरीर पर दिखे चोंट के निशान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके हुस्न के दीवाने हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। वहीं उन्हें कई फिल्मों में आइटम नंबर पर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा चुका है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। वो बीते काफी समय से फिल्मों में नज़र नहीं आई हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन अपने फैंस के लिए वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो कभी अपनी कमाल की हॉट एंड बोल्ड वीडियोज़ के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी लव लाइफ के चलते। लेकिन इस बार उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल, हाल ही में वायरल वो रही तस्वीर मलाइका के एक्सिडेंट से जुड़ी है। जिसे देखकर मलाइका के फैंस हैरान हैं और तरह-तरह के रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में एक्सिडेंट में लगी चोट का निशान दिखाया है।

अगर बात करें वायरल तस्वीर की तो एक्ट्रेस ने कोई तस्वीर पोस्ट के रुप में साझा नहीं की है। उन्होंने एक तस्वीर अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर शेयर की है। उनकी ये तस्वीर बीते दिनों शेयर की गई थी। तस्वीर में मलाइका कार में बैठकर जूस पीती नज़र आ रही हैं। मलाइका ने इस दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। साथ ही सीट बेल्ट भी लगा रखा है। बालों को खुला छोड़कर और अपनी आंखों को सनग्लासेस से ढक कर मलाइका ने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं उनकी दोनों भौहों के बीच में एक कट लगा हुआ नज़र आ रहा है। जिसे देखकर फैंस मलाइका के लिए दुखी हो रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों मुंबई के एक हाईवे पर मलाइका का कार एक्सिडेंट हो गया था। जिसमें उनकी कार की हालत काफी ज्यादा बुरी हो गई थी। वहीं मलाइका को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। जहां ट्रीटमेंट करके उन्हें एक रात के लिए वहीं रखा गया था फिर डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि मलाइका को देखने बॉलीवुड के कई कलाकार पहु्ंचे थे। जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान भी शामिल थी।

इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हुई थी। मलाइका ने अपने एक्सिडेंट के बारे में बात करते हुए बताया था कि ये सब वो भूलना चाहती हैं, लेकिन वो इस हादसे को भुला नहीं पा रही हैं। जब-जब वो इसे याद करती हैं, तब-तब उनका दिल बैठ जाता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *