खुले गले का रिवीलिंग ब्लाउज पहन असहज हुई मौनी रॉय, छन्नी जैसा दुपट्टा ढक नहीं पाया शरीर का यह अंग

खुले गले का रिवीलिंग ब्लाउज पहन असहज हुई मौनी रॉय, छन्नी जैसा दुपट्टा ढक नहीं पाया शरीर का यह अंग

टीवी के साथ साथ बड़े पर्दे पर भी हुस्न की बिजली गिराने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मौनी की खूबसूरती देख लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं उनका ड्रेसिंग सेंस और फैशन भी लोगों को कमाल का लगता है। मौनी के लुक की दीवानगी ऐसी है कि पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर ही मौनी का दिलकश अंदाज सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस को दिख जाता है। हाल ही में मौनी रियलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट हुईं।

इस दौरान मौनी बेहद ही ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। पैपराजी उन्हें देखकर उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे हालांकि तभी मौनी को एहसास हुआ की उन्हें कपड़े को ठीक कर लेना चाहिए। अब उनकी ये हरकत भी कैमरे में कैद हो गई और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

मौनी रॉय की चोली ने मचाई आफत: सामने आये वीडियो में दिख रहा है कि मौनी ब्लैक रंग के लहंगे चोली में नजर आ रही हैं। इस लुक में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि लहंगे के साथ मौनी ने जो चोली पहनी थी वो काफी रिविलिंग थीं। साथ ही उन्होंने अपने बाल खोले थे और कानों में बड़े बड़े झूमके पहने नजर आईं। पैपराजी से बात करते हुए मौनी को कई बार लगा कि उनका दुपट्टा सरका जा रहा है तो वो उसे ठीक करने लगीं।

मौनी रॉय ने बेहद ही लाइट मेकअप किया था। साथ ही बालों को भी खुला छोड़ा था जो उनके लुक को और भी कातिलाना बना रहे थे। जिसने भी मौनी का ये अंदाज देखा उनका दीवाना हो गया। उनके इस लुक की और उनके ड्रेस की जबरदस्त तारीफ हो रही है। मौनी को देखते ही पैपराजी उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ करने लगे। इस पर एक्ट्रेस ने भी उनसे पूछ लिया कि उनका लुक कैसा लग रहा है। इस पर पैपराजी ने खुलकर मौनी की तारीफ की।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी मौनी: बता दें कि मौनी रॉय बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में मौनी भी दमदार रोल में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्माण अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे

इस फिल्म में मौनी के लुक की भी जबरदस्त तारीफ की जा रही है। मौनी इस फिल्म में खलनायिका के तौर पर दिख रही हैं लेकिन असल में उनका रोल क्या है ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इस वक्त मौनी डीआईडी लिटिल मास्टर शो को जज कर रही हैं। इस शो में उनके अलावा दो और सितारे नजर आएंगे। बता दें कि मौनी इससे पहले टीवी शो देवों के देव महादेव में सती के किरदार में नजर आईं थीं जिसे काफी पसंद किया गया था। साथ ही वो टीवी शो नागिन का भी हिस्सा रही हैं वो टीवी की सबसे मशहूर नागिन हैं। उनके किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *