इन 5 एक्ट्रेसेस के साथ रहा रणबीर कपूर का संबंध, एक का तो किया केवल इस्तेमाल

इन 5 एक्ट्रेसेस के साथ रहा रणबीर कपूर का संबंध, एक का तो किया केवल इस्तेमाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उनकी शादी जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट से हुई है। अब वह जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। बता दें, 28 सितंबर यानी कि आज रणबीर कपूर अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। तो इसी बीच जानते हैं कि रणबीर कपूर ने अपने करियर में किन-किन अभिनेत्रियों को डेट किया।

नरगिस फाखरी: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी और अभिनेता रणबीर कपूर ने एक साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद कयास लगाने लगे कि दोनों निजी जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जल्दी इन दोनों का रिश्ता टूट गया

दीपिका पादुकोण: नरगिस फाखरी से अलग होने के बाद रणबीर कपूर की जिंदगी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आई। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और शादी भी करने वाले थे। बता दे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मुलाकात साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर रणबीर कपूर ने दीपिका को धोखा दे दिया।

कैटरीना कैफ: कहा जाता है कि कैटरीना कैफ के कारण ही रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को धोखा दिया था। दीपिका के साथ रिलेशनशिप में रहते रहते रणबीर कपूर कैटरीना को चाहने लगे थे। इसकी वजह से फिर उन्होंने दीपिका को धोखा दे दिया और वह कैटरीना के साथ रहने लगे। कैटरीना और रणबीर ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इनका रिश्ता भी शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया और यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सोनम कपूर: सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने एक साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन सोनम और रणबीर कपूर के अफेयर ने खूब सुर्खियां लूटी थी। फिल्म सांवरिया में काम करने के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे लेकिन फैंस को यह जोड़ी पसंद नहीं थी। ऐसे में रणबीर और सोनम एक दूसरे से अलग हो गए।

माहिरा खान: शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में नजर आ चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी रणबीर का नाम जुड़ चुका है। दरअसल इन दोनों को न्यूयार्कमें एक साथ सपोर्ट किया गया था और यह दोनों एक दूसरे के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद से कयास लगाया गया था कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में कभी भी रणबीर कपूर ने कोई बातचीत नहीं की।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *